{"_id":"65ff3d2d4cbf81bb2a05e8a3","slug":"bsa-not-satisfied-with-the-response-of-district-coordinators-informed-higher-officials-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-113843-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जिला समन्वयकों के जवाब से संतुष्ट नहीं बीएसए, उच्चाधिकारियों को दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जिला समन्वयकों के जवाब से संतुष्ट नहीं बीएसए, उच्चाधिकारियों को दी सूचना
विज्ञापन
खुद को बचाने के लिए दोनों ने पुरानी वीडियो होना बताते हुए दिया था जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। हूटर बजाकर बीएसए कार्यालय आने के मामले में जिला समन्वयकों की ओर से दिए गए जवाब से बीएसए संतुष्ट नहीं हैं। समन्वयकों ने दोनों वीडियो पुरानी होने और हूटर की आवाज एडिट करने का उल्लेख करते हुए सफाई दी थी।
करीब चार दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ। रात के समय के इस वीडियो में बीएसए कार्यालय में एक वाहन हूटर बजाते हुए आया था। इसमें दो लोग उतरे जो जिला समन्वयक थे। मामला वायरल होने के बाद बीएसए ने दोनों से स्पष्टीकरण मांगा। दोनों ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि वीडियो पुराना और ज्वाइनिंग से पहले का है।
हूटर की आवाज को भी एडिट किया गया है। डीसी के इस स्पष्टीकरण से बीएसए संतुष्ट नहीं हुए। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देने की तैयारी कर रहे हैं। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है।