{"_id":"64d7cb408a426789ef0e9366","slug":"brother-in-law-raped-the-girl-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-2594-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बहन के घर आई नाबालिग लड़की के साथ बहनोई ने की दरिंदगी, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बहन के घर आई नाबालिग लड़की के साथ बहनोई ने की दरिंदगी, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sun, 13 Aug 2023 01:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:41 PM IST
सार
बहन के घर आई नाबालिग लड़की के साथ उसके बहनोई ने दुष्कर्म किया। बहन का घर न उजड़े इसलिए पीड़िता खामोश रही, लेकिन आरोपी ने पत्नी ने को घर से निकाल दिया। तब पीड़िता ने अपने घरवालों को बताया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के थाना माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से उसके जीजा ने दुष्कर्म किया। बहन का घर न उजड़े इसलिए किशोरी खामोश रही। आरोपी ने जब अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया तो पीड़ित किशोरी ने पिता को घटना की जानकारी दी। एसपी के आदेश पर सात माह बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी पुत्री क्षेत्र के ही एक गांव में अपनी विवाहित बहन के घर मेहमानी में गई थी। वहां किशोरी के जीजा ने एक दिन अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी बहन का वैवाहिक जीवन बर्बाद हो जाने के डर से खामोश रही। उझर, कार्रवाई के डर से आरोपी ने किशोरी की बहन यानी अपनी पत्नी से एक सादा कागज पर हस्ताक्षर करा लिए।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद उसने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। इसके बाद किशोरी ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। पिता ने मामले की शिकायत एसपी अतुल कुमार शर्मा से की। एसपी के आदेश के बाद थाना पुलिस ने आरोपी जीजा के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन