{"_id":"67c9736e51f5fb9dcd0c2bc7","slug":"bear-caught-near-mala-colony-died-post-mortem-will-be-done-at-ivri-bareilly-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: माला कॉलोनी के निकट पकड़े गए भालू की मौत, आईवीआरआई में कराया जाएगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: माला कॉलोनी के निकट पकड़े गए भालू की मौत, आईवीआरआई में कराया जाएगा पोस्टमार्टम
Thu, 06 Mar 2025 03:47 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 06 Mar 2025 03:47 PM IST
सार
माला जंगल से बाहर निकला भालू बुधवार सुबह माला कॉलोनी के निकट पहुंच गया था। ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मियों ने उसे पिंजड़े में कैद किया। देर रात भालू की मौत हो गई।
विज्ञापन
वन कर्मियों ने पिंजड़े में कैद किया था भालू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत जिले में जंगल से बाहर निकलकर माला कॉलोनी के निकट से पहुंचे भालू को पिंजड़े में कैद किया गया। उसकी बुधवार देर रात मौत हो गई। अफसरों के मुताबिक भालू अस्वस्थ था। जांच में उसके कान के पास जख्म भी मिले। भालू का आईवीआरआई बरेली में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज के जंगल से बाहर दो दिन पूर्व से एक भालू की चहलकदमी देखी जा रही थी। बुधवार सुबह जंगल से बाहर निकाल कर माला कॉलोनी के क्षेत्र में पहुंचे भालू को वन विभाग की टीम ने पिंजड़े में बंद किया था। इसके बाद भालू को माला रेंज कार्यालय ले जाया गया था।
विज्ञापन
मेडिकल जांच में भालू अस्वस्थ पाया गया था, उसकी गतिविधियां आसामान्य थीं। जांच के लिए आईवीआरआई का एक दल शाम माला रेंज पहुंचा था। जांच में पाया गया था कि भालू अस्वस्थ है और उसके कान के पास एक जख्म है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- फूल तोड़ने की खौफनाक सजा: बरेली में आठ साल के बच्चे को बांधकर पीटा, आरोपी बोला- इसका कत्ल कर दूंगा; Video
उसकी निगरानी शुरू की थी, लेकिन देर रात भालू की मौत हो गई। भालू की मौत पोस्टमार्टम के लिए उसके शव को आईवीआरआई भेजा गया है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया किसी वन्यजीव से संघर्ष की बात सामने आ रही है। भालू के अस्वस्थ होने के बाद असामान्य व्यवहार कर रहा था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन