फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Newborn dies after delivery; commotion at the hospital.

Pilibhit News: प्रसव के बाद नवजात की मौत, अस्पताल में हंगामा

Thu, 01 Oct 2026 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Newborn dies after delivery; commotion at the hospital.
अस्पताल के बाहर हंगामा करते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माधोटांडा। प्रसव के बाद नवजात की मौत पर बुधवार शाम माधोटांडा के एक निजी अस्पताल में परिजन ने हंगामा कर दिया। अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि चिकित्सक की गैरमौजूदगी में प्रसव कराया गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वजन को समझाकर शांत कराया।

थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष निवासी राजेश कुमार बुधवार को पत्नी राधा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर माधोटांडा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजन के मुताबिक, दोपहर में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम करीब छह बजे अस्पताल में प्रसव कराया गया। प्रसव के दौरान नवजात मृत पैदा हुआ।नवजात की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन भड़क गए। उन्होंने अस्पताल स्टाफ पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजन का कहना था कि प्रसव के समय चिकित्सक मौजूद नहीं थे और अस्पताल के स्टाफ ने ही प्रसव कराया। इसी दौरान नवजात की मौत हो गई। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं । जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed