{"_id":"67291554687c234138019af4","slug":"barkheda-mla-harassing-people-financially-and-mentally-sabhyata-verma-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-125041-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहे बरखेड़ा विधायक : सभ्यता वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहे बरखेड़ा विधायक : सभ्यता वर्मा
विज्ञापन
मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा।संवाद
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा ने कहा कि बरखेड़ा विधायक जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानंद उनका मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न कर रहे हैं। वह विकास कार्यों में अवरोध पैदा कर रहे हैं।
पिछले माह हुई क्षेत्र पंचायत बोर्ड बैठक में बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद ने ब्लॉक प्रमुख पर कई आरोप लगाए थे। इस दौरान दोनों के बीच जमकर आरोप- प्रत्यारोप लगाए गए थे। मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा भी खुलकर सामने आ गईं हैं।
सोमवार को उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में बरखेड़ा विधायक पर उनका मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा कि विधायक क्षेत्र में विकास कार्यों में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। मानसिक उत्पीड़न के बावत कहा कि विधायक उनको पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने दे रहे हैं।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री महिला आरक्षण पर जोर दे रहे हैं। इस लिहाज से बरखेड़ा विधायक उनको प्रतिद्वंद्वी मान रहे हैं। पूरा मामला संगठन के पदाधिकारियों को बताया गया है।
--
आरोपों को सिद्ध करें अन्यथा दर्ज कराएंगे मानहानि का मामला : विधायक
हमने कर्मचारियों की 59 हजार रुपये की चोरी पकड़ी है। जांच भी की गई है। डीएम और सीडीओ ने भी माना है। हमारी लड़ाई तो कर्मचारियों से है। ये (ब्लाॅक प्रमुख) बिना वजह से बीच में आ रही हैं। ऐसा सस्ती लोकप्रियता के लिए कर रहीं हैं। अपने आरोपों को सिद्ध करें, नहीं तो मानहानि का मामला किया जाएगा।
- स्वामी प्रवक्तानंद, विधायक बरखेड़ा