{"_id":"66311782a7959eb3fb08abe4","slug":"ban-on-planting-of-satha-paddy-in-the-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-115551-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जिले में साठा धान के रोपण पर लगाएं रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जिले में साठा धान के रोपण पर लगाएं रोक
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले मेें साठा धान के रोपण को प्रतिबंधित किया गया था। इसके बाद भी किसान इसको लगा रहे हैं। अब इस पर रोकथाम के लिए डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को इसे रोकने और किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व में जारी कार्यालय आदेश 29 दिसंबर 2019 एवं 02 मार्च 2020 के तहत जनपद में साठा धान की फसल को पूर्णत: प्रतिबंधित किया जा चुका है। फिर भी इस आशंका से इन्कार नही किया जा सकता है कि कुछ कृषकों ने साठा धान की नर्सरी डालकर रोपण किया है।
ऐसी स्थिति में गोमती नदी में जल प्रवाह प्रभावित हो रहा है। कहा गया है कि समस्त उप जिलाधिकारी पूर्व के आदेश के क्रम में साठा धान न लगाने के लिए कृषकों के मध्य व्यापक प्रचार प्रसार करें। अपने-अपने कार्य क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर लेखपालों के माध्यम से कृषकों को ग्रीष्मकालीन साठा धान न लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा है। संवाद