फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bagh forest

बाघ की दहाड़ सुन धान की रोपाई छोड़कर कर भागे मजदूर

Fri, 05 Jul 2019 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
bagh forest
अमरिया। जंगल से दूर अमरिया क्षेत्र में घूम रहे बाघों की खेतों की ओर लगातार मौजूदगी देखी जा रही है। गुरुवार शाम खेतों की ओर चहलकदमी कर रहा बाघ अमरिया क्षेत्र से सूरजपुर गांव की सीमा में पहुंच गया। यहां पैरीफार्म पर धान की रोपाई कर रहे मजदूरों के उस समय पसीने छूट गए जब पास में झाड़ियों में छिपे बाघ ने दहाड़ लगा दी। डर से सहमे मजदूर रोपाई छोड़कर भाग गए। सूचना के बाद वनकर्मियों की टीम ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व से बाहर अमरिया तहसील क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी किसानों के लिए लंबे समय से मुसीबत बनी हुई है। इसको लेकर विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयास मात्र निगरानी कार्य तक सीमित रहे गए है। बाघ खेतों की ओर चहलकदमी कर दहशत का पर्याय बने हुए है। जिससे फसलें भी प्रभावित हो रही है। गुरुवार शाम पैरीफार्म की सीमा में खेतो में धान की रोपाई कर रहे राजू, रामपाल, ओमप्रकाश समेत दस से अधिक मजदूर मौजूद थे। वन दरोगा देव ऋषि ने बताया कि बाघ की सक्रियता को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। लोगों को सतर्क रहने के लिए भी अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed