फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   attempt to kill young man

Pilibhit News: युवक को जान से मारने की कोशिश

Tue, 30 Apr 2024 07:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
attempt to kill young man
कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने दो नामजद समेत तीन पर दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। कार से शहर जा रहे युवक को जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना दियोरिया कलां क्षेत्र के गांव बढ़ेपुरा निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया चमुबाहर चुंगी में उसका 480 वर्गमीटर प्लाॅट है। उस प्लाॅट पर शहर के ही मोहल्ला अशोक कॉलोनी के रहने वाले मनविंदर सिंह छावड़ा व तेजेंद्र सिंह छावड़ा जबरन कब्जा करना चाह रहे है। इसको लेकर वह लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है।
कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई। 14 नवंबर 2023 को वह रात करीब 12 बजे वह असम चौराहे से खाना खाकर कार से अपने पीलीभीत स्थित घर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह शहर के ओवरब्रिज पर पहुंचा। इसी दौरान उक्त लोगों के गुंडों ने बड़ी गाड़ी से उसकी कार को टक्कर मार दी। इससे उसका दाहिना हाथ फैक्चर हो गया।
विज्ञापन

कई बार अधिकारियों को मामले की जानकारी दी, लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने मनविंदर सिंह छावड़ा व तेजेंद्र सिंह छावड़ा सहित अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed