{"_id":"64cbee70a30980c1cd0f1859","slug":"attacked-with-a-knife-after-entering-the-house-filed-a-report-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-2101-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर में घुसकर चाकू से किया हमला, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर में घुसकर चाकू से किया हमला, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 03 Aug 2023 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव लोधीपुर निवासी हशमुद्दीन को रंजिशन उनके घर में घुसकर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया गया। शोर-शराबे पर आसपास के लोग आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने गांव निवासी मुबारक खां, मोहम्मद आलिम, मोहम्मद आरिफ, चंदा बेगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना एक अगस्त की है। हशमुद्दीन ने बताया कि रात में करीब 11 बजे आरोपी चाकू, लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। चाकू से उसके ऊपर कई वार किए। डंडों से भी पिटाई की। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद