फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After the strictness of the administration, the contractor started bridging the pits of the roads

Pilibhit News: प्रशासन की सख्ती के बाद ठेकेदार ने पाटने शुरू किए सड़कों के गड्ढे

Sat, 08 Jul 2023 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 08 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
After the strictness of the administration, the contractor started bridging the pits of the roads
अशोक कालोनी में पाटा जा रहा गड्ढा।
पीलीभीत। शहर में गैस पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों पर खोदे गए गड्ढे अब पाटे जाने लगे हैं। शहर की लगभग सभी सड़कों पर पाइप लाइन बिछाने के बाद ठेकेदार ने गड्ढे खुले छोड़ दिए थे। बारिश का पानी भर जाने से ये जानलेवा साबित हो रहे थे। एक गड्ढे में युवक के गिरकर घायल होने की घटना के बाद प्रशासन ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर गड्ढे न पाटे गए तो ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर होगी। इसके बाद शहर में खुदे गड्ढों को पाटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अशोक कॉलोनी गेट के पास गैस पाइप लाइन डालने के दौरान गड्ढा खोदा गया था। उस दौरान पानी की पाइपलाइन भी कट गई थी। इससे गड्ढे में पानी भर गया था। बारिश हुई तो लोगों को गड्ढा दिखना ही बंद हो गया। बृहस्पतिवार को इस गड्ढे में एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार के अंक में अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो एसडीएम ने संज्ञान लेकर ठेकेदार को तलब किया।
विज्ञापन

इसके बाद ठेकेदार ने लेबर को गड्ढे पाटने के काम पर लगा दिया। सबसे पहले अशोक कॉलोनी गेट खोदा गया गड्ढा पाटा गया। इसके अलावा अन्य सड़कों पर खेदे गए गड्ढों को पाटने का काम भी शुरू हो गया है। गड्ढा पट जाने से अशोक कॉलोनी के लोगों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
शहर में खोदे गए गड्ढोें से होने वाले हादसों को लेकर ठेकेदार को एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद ठेकेदार ने गड्ढे पाटने का काम शुरू करा दिया है। गड्ढे पाटने के बाद उनके फोटो भी मांगे जा रहे हैं। - देवेन्द्र सिंह, एसडीएम सदर

अशोक कालोनी में पाटा जा रहा गड्ढा।

अशोक कालोनी में पाटा जा रहा गड्ढा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed