फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After laying the pipeline in Umarsad, the road was left uprooted

Pilibhit News: उमरसड़ में पाइप लाइन डलवाने के बाद उखड़ी छोड़ दी सड़क

Thu, 22 Aug 2024 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
After laying the pipeline in Umarsad, the road was left uprooted
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते भाकियू पदा​धिकारी।स्रोत:पदा​धिकारी
पीलीभीत। भाकियू लोकशक्ति की पंचायत में जिले के किसानों और अन्य समस्याओं को लेकर रोष जताया गया। पंचायत के बाद मौके पर आए सिटी मजिस्ट्रेट को दस सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से गांव उमरसड़ की सड़क बनवाने की मांग की गई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की पंचायत रामलीला मैदान में मंडलीय सचिव मुरलीधर कश्यप की अध्यक्षता में हुई। पंचायत में क्षेत्रीय एवं किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। मंडलीय सचिव मुरलीधर कश्यप ने कहा कि ग्राम पंचायत बरहा में खाद के गद्दे की जगह पर गाटा संख्या 94 में वर्तमान ग्राम प्रधान के पति ने दुकान बनवा दी। इस मामले की जांच की जाए।
विज्ञापन

पंचायत के दौरान पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत उमरसड़ गांव में जल निगम की ओर से पानी की टंकी लगाकर पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों को खोद दिया गया है, उसे ठीक कराया जाए। जिले की सभी तहसीलों की ग्राम पंचायत में राशन कोटेदार की ओर से प्रति कार्ड पर एक से दो किलो कटौती की जा रही है। ऐसे दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासखंड ललौरीखेड़ा क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्राम प्रधान झूठी शिकायत कर शासन द्वारा आने वाले राशन को अपने घर से बंटवाने का दबाव बना रहा है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर श्री कृष्ण शर्मा, वीरेंद्र पाल, मुन्ना लाल, खेमकरन आदि मौजूद रहे।



अधूरी छोड़ दी सड़क, डीएम से हुई शिकायत



पीलीभीत। भाजपा नेता प्रशांत कुमार रवि ने जिलाधिकारी को पत्र देकर पीलीभीत-टनकपुर हाईवे से कनाकोर वाया सजैना मुस्तकिल नवादा तक जाने वाली सड़क का काम पूरा न होने की शिकायत की है।



पत्र में कहा है कि यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मंजूर हुई थी। करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़क पर ठेकेदार की ओर से चार किलोमीटर का काम पूरा करा दिया गया। शेष पांच किलोमीटर का काम अभी बाकी है। सड़क पर पत्थर और रेता भी पड़ा है। ऐसे में वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।




जिलाधिकारी ने उनको कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं आरईएस अधिशासी अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि ठेकेदार ने काम शुरू कराया गया था, जो बारिश के चलते रोक दिया गया है। जल्द ही फिर से काम शुरू कराया जाएगा। ठेकेदार को नोटिस जारी करते हुए जुर्माना भी लिया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed