फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused arrested in connection with young woman's death

Pilibhit News: युवती की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Jun 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in connection with young woman's death
जहानाबाद। शाही रेलवे स्टेशन के पास 31 मई को ट्रेन से कटकर हुई 20 वर्षीय युवती की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। मामले की जांच में प्रेम-प्रसंग और शादी को लेकर चल रहे विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन

मृतका के पिता की तहरीर पर थाना जहानाबाद में गांव शाही निवासी चेतराम के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस जांच में पता चला कि युवती और आरोपी के बीच लंबे समय से संबंध थे। दोनों के रिश्तों को लेकर गांव में चर्चाएं होने लगी थीं, जिससे परिवारों के बीच भी तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बताया गया कि युवती आरोपी से शादी करना चाहती थी, जबकि आरोपी पहले से विवाहित था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। पुलिस के अनुसार, युवती मानसिक तनाव में थी और इसी दौरान उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

घटना के बाद से भागे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed