फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

खेत से लौट रहे बुजुर्ग किसान की बाइक की टक्कर में मौत

Tue, 03 Mar 2020 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
accident
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर मैदना गांव के पास खेत से वापस लौट रहे बुजुर्ग किसान को बाइक ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार को पब्लिक ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी गई है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के मैदना गांव निवासी 65 वर्षीय बेनीराम पुत्र नंदराम खेती करते थे। उनका खेत गांव के बाहर टनकपुर हाईवे के दूसरी तरफ है। रविवार देर शाम साढ़े सात बजे बेनीराम खेत की रखवाली करने के बाद घर लौट रहे थे। गांव के नजदीक पहुंचते ही किसान बेनीराम को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान को काफी चोट आई। ग्रामीणों ने बाइक सवार एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। हादसे की खबर मिलने पर परिजन भी आ गए। आननफानन में इलाज के लिए बेनीराम को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, पकड़े गए बाइक सवार को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घायल ने इलाज के दौरान बरेली में दम तोड़ा
पीलीभीत। शहर से सटे गांव बकसपुर निवासी 60 वर्षीय उमाचरन खेती करते थे। 10 फरवरी को वह गुटैया गांव में एक दावत में गए थे। वहां बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद परिजन ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर बरेली ले गए थे। रविवार शाम को बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। एसएसआई सुनगढ़ी सतीश चंद बाजपेई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे रमेश की ओर से मिली तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed