{"_id":"6843366e3d94813e0d0bb394","slug":"a-youth-was-duped-of-rs-80000-in-the-name-of-getting-him-a-job-in-russia-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-137328-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगे 80 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगे 80 हजार
Sat, 07 Jun 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत/ मझोला। रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने सुनगढ़ी थाना के गांव मोहम्मदगंज निवासी युवक से 80 हजार रुपये ठग लिए। धनराशि वापस मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और धमकाया। पीड़ित ने एसपी के आदेश से मुकदमा दर्ज कराया है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज निवासी मोहित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि न्यूरिया के गांव महचंदी निवासी अशफाक अहमद से काम के दौरान जान-पहचान हो गई। अशफाक ने बताया कि वह लोगों की विदेश में नौकरी लगवाता है। आरोपी ने उसे विश्वास में ले लिया और रूस भेजने के नाम पर दो लाख रुपयों की मांग की।
बातों में आकर उसने अशफाक के बताए बैंक खाते में 16 जुलाई 2024 को 75 हजार, 23 जुलाई को 1.20 लाख व सात जून को पांच हजार रुपये भेजे। काफी समय बीतने के बाद भी उसे न विदेश भेजा गया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। ठगी की जानकारी पर उसने रुपये वापस मांगे। आरोपी ने 1.20 लाख रुपये वापस कर दिए। 80 हजार रुपयों के लिए टाल मटोल करने लगा। मांगने पर धमकाया भी। युवक ने मामले की शिकायत न्यूरिया थाने पर की। सुनवाई न होने पर एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर न्यूरिया पुलिस ने अशफाक अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।