{"_id":"6758b7c90128e760740d2fe4","slug":"a-young-man-drinking-tea-at-a-dhaba-was-fired-upon-he-narrowly-escaped-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-127033-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ढाबे पर चाय पी रहे युवक पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ढाबे पर चाय पी रहे युवक पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा
विज्ञापन
जहानाबाद। रंजिश को लेकर ढाबे पर चाय पी रहे युवक पर गांव के ही एक दबंग युवक ने फायर झाेंक दिया। हालांकि युवक बाल-बाल बच गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने दो नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जहानाबाद क्षेत्र के चांदडांडी गांव निवासी चंद्रसेन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की शाम करीब पांच बजे वह खमरिया पुल गांव निवासी बांके बिहारी के साथ बरेली पीलीभीत हाईवे पर शाही पुलिस चौकी के निकट श्याम फैमिली ढाबे पर चाय पीने गया था।
इस दौरान गांव का ही प्रेमपाल उर्फ हेमपाल अपने साथी डंडिया भिसौडी गांव निवासी वीरेंद्र व दो अज्ञात लोगाें के साथ कार से ढाबे पर आ गया।
आरोप है कि इसके बाद प्रेमपाल ने रंजिश को लेकर उसपर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। इससे वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद उक्त आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित का कहना है कि प्रेमपाल के खिलाफ पूर्व में एक मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
इसके बाद से वह रंजिश मानने लगा। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में दो नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।