फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A protest was held for the second consecutive day regarding details of sugarcane prices and interest.

Pilibhit News: गन्ना मूल्य और ब्याज के विवरण के लिए दूसरे दिन भी दिया धरना

Sun, 20 Sep 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
A protest was held for the second consecutive day regarding details of sugarcane prices and interest.
600 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य और 30 साल के ब्याज का वर्षवार विवरण देने की उठाई मांग
विज्ञापन

पीलीभीत। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के आह्वान पर गन्ना किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर गन्ना जिला अधिकारी कार्यालय पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने और बकाया गन्ना भुगतान पर 15 प्रतिशत ब्याज से संबंधित इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के तहत पिछले 30 वर्षों का वर्षवार ब्याज विवरण उपलब्ध कराने की मांग की।

किसान नेताओं का आरोप है कि गन्ना विभाग की उदासीनता के कारण किसानों को अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा। धरने के दौरान किसानों ने गन्ना जिला अधिकारी के पूर्व में दिए गए उस बयान पर भी सवाल उठाए, जिसमें कार्यालय में तीन वर्षों का ब्याज विवरण उपलब्ध होने की बात कही गई थी। किसानों ने कहा कि जब तक गन्ने के ब्याज का पूरा विवरण उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने में किसान नेता गुल्लू पहलवान, तहसील अध्यक्ष पीलीभीत रोशन लाल गंगवार, डॉ. राममूर्ति गंगवार, हेमराज वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed