{"_id":"68a21a6ea35cafc4010052e9","slug":"a-girl-was-caught-with-a-boy-from-another-community-in-a-closed-salon-bajrang-dal-workers-created-a-ruckus-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-142046-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बंद सैलून में दूसरे समुदाय के युवक के साथ पकड़ी युवती, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बंद सैलून में दूसरे समुदाय के युवक के साथ पकड़ी युवती, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
Sun, 17 Aug 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर में शैलून के बाहर हंगामा पर पहुंची पुलिस- संगठन
पूरनपुर। कोतवाली रोड पर शनिवार शाम उस समय हंगामा हो गया जब बंद सैलून की दुकान में दूसरे समुदाय के युवक के साथ युवती के मौजूद होने की सूचना पर भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए सैलून संचालक की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को कोतवाली भेजा ओर बाद में उसकी तहरीर पर सैलून संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना नगर में कोतवाली से कुछ दूरी पर स्थित दूसरे समुदाय के हैदर नामक युवक के सैलून की है। जानकारी मिलते ही बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता वहां पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया।
इसी बीच सैलून का शटर खोलने पर कार्यकर्ताओं ने संचालक को पकड़कर पीटा। भारी भीड़ और विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं ने युवती को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने आरोप लगाया कि 16 अगस्त को सैलून पर गई थी। इस दौरान संचालक के साथी ने उसे और हैदर को अंदर बंद कर दिया और वहां से चला गया। युवती ने कहा कि हैदर ने अपने साथी से शटर बंद करवाया था। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर सैलून संचालक हैदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।