{"_id":"5bbe5914867a55285d42fe46","slug":"91539201300-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के पहले दिन भक्तों की मंदिरों में भीड़ बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के पहले दिन भक्तों की मंदिरों में भीड़ बढ़ी
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
नवरात्र त्योहार के प्रथम दिन नगर क्षेत्र के मंदिरों में मां दुर्गे की श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। साथ ही भजन कीर्तन का दौर निरंतर चल रहा है। बुधवार को नवरात्र त्योहार शुरू होने के कारण नगर क्षेत्र के सभी मंदिरों को श्रद्धालुओं ने सजा रखा है। रंग बिरंगी झालरों के बीच मंदिरों की भव्यता अलग ही दिखाई देती है। सुबह चार बजे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। मां दुर्गे के जयघोष के साथ महिला, पुरुष भक्त मंदिरों में पूजा अर्चना करने में जुटे हैं। इसी के साथ मंदिरों में भजन कीर्तनों का दौर भी चल रहा है। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में किसी को कोई परेशानी न हो। इसके लिए व्यापक बंदोबस्त किए। साथ ही महिलाएं अपने घरों में मां दुर्गे के स्वरूप रूपी सांझी मां की मूर्ति लगा पूजा अर्चना करने में जुटी हैं। दिन रात्रि मंदिरों में भारी भीड़ लगी है।