{"_id":"5ba15bc8867a557ea77ac962","slug":"91537301448-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 में से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 में से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। जनता दिवस में तहसील कार्यालय पर सीडीओ ने लोगों की समस्याएं सुन विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान आईं 17 शिकायतों में से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं किया गया।
तहसील कार्यालय पर मंगलवार को जनता दिवस में सीडीओ पीसी जयसवाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें राजस्व विभाग की छह, विद्युत विभाग की चार, पुलिस विभाग की दो, विकास प्राधिकरण की दो तथा अन्य विभागों से सम्बंधित तीन शिकायतें आईं, जिनमें एक भी मौके पर निस्तारण नहीं हो पाया। सीडीओ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक सप्ताह में न्याय संगत ढंग से सभी शिकायतों का निस्तारण किया जाए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, तहसीलदार यदुवंश कुमार, सीओ वंदना शर्मा आदि मौजूद रहे।
23 शिकायतों में छह का निस्तारण
बागपत। संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न मामलों को लेकर फरियादियों ने शिकायत की। अफसरों से कार्रवाई की मांग की। इसमें 23 शिकायतों पहुंची। इनमें से छह का मौके पर अफसरों ने निस्तारण कर दिया। इस दौरान एडीएम अनिल कुमार मिश्रा, एसडीएम विवेक कुमार यादव, एएसपी राजेश श्रीवास्तव, तहसीलदार राम नयन सिंह, बीडीओ अमित कुमार आदि मौजूद रहे।