फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अवैध कब्जों की भरमार के बाद पीटीआर को याद आई अपनी वन भूमि

अवैध कब्जों की भरमार के बाद पीटीआर को याद आई अपनी वन भूमि

Sat, 30 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जों की भरमार के बाद पीटीआर को याद आई अपनी वन भूमि
कब्जे बढ़े तो टाइगर रिजर्व को याद आई अपनी वन भूमि
विज्ञापन

रेंजर ने नेतृत्व में पहुंची टीम ने सीमांकन शुरू किया
ढकिया ताल्लुके महाराजपुर में वन भूमि पर अतिक्रमण का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा (पीलीभीत)। आखिरकार एक लंबे अंतराल के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन (पीटीआर) को अपने कोर एरिया में अतिक्रमण की गई वन भूमि की याद आ ही गई। बराही रेंज के वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में सर्वेयर और वनकर्मियों ने ढकिया ताल्लुके महाराजपुर गांव में पहुंचकर वन भूमि को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी यह पता लगा पाना बेहद मुश्किल होगा कि अतिक्रमणयुक्त वन भूमि कितनी है? ऐसे में इस क्षेत्र में वन और राजस्व विभाग का संयुक्त सीमांकन न होना फिर से बाधा बन सकता है।
शारदा नदी के पार रमनगरा, ढकिया ताल्लुके महाराजपुर समेत तीन गांवों में सैकड़ों एकड़ टाइगर रिजर्व के कोर एरिया की वन भूमि पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर रखा है, जोकि लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं पिछले कई वर्षों से हो रहे अवैध कब्जों को लेकर वन महकमे ने एक बार भी उक्त क्षेत्रों में जाकर इस पर अंकुश लगाने की कोशिश नहीं की। इधर, जब वन भूमि पर अवैध कब्जों का मामला समाचार पत्रों की सुर्खियां बना तो महकमे की जमकर किरकिरी भी हुई। इस मामले में टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर आदर्श कुमार ने वन क्षेत्राधिकारी से स्थिति की जानकारी की पूरी रिपोर्ट मांगी है। इसी के चलते दो दिन पूर्व बराही रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह वन कर्मियों की टीम लेकर ढकिया ताल्लुके महाराजपुर गांव पहुंचे। टीम ने वन भूमि को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। हालांकि यहां तीनों गांव की सीमाएं आपस में मिली हुई हैं और पूरे क्षेत्र में अतिक्रमण है। ऐसे में यह पता लगा पाना बेहद मुश्किल है कि ढकिया ताल्लुके महाराजपुर की सीमा कहां है और वन भूमि पर कहां-कहां अतिक्रमण है? इस क्षेत्र में सर्वे कार्य बृहस्पतिवार तक जारी रहा। अब चिह्नित की गई वन भूमि कब अतिक्रमणमुक्त कराई जाएगी, इसकी अधिकारी कोई ठोस जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। वहीं कुछ जिम्मेदार दबी जुबान से यह कहते देखे गए कि जब तक इन क्षेत्रों में वन व राजस्व विभाग का संयुक्त सीमांकन नहीं होगा, जब तक वन भूमि की सही जानकारी लगा पाना बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन

वर्जन-
टाइगर रिजर्व के ढकिया ताल्लुके महाराजपुर क्षेत्र को विभागीय सीमांकन सर्वेयर के साथ मिलकर चेक करवाया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट शीघ्र ही डीएफओ को दी जाएगी। शेष बचे रमनगरा और गुन्हान में भी जल्द चिह्नीकरण किया जाएगा। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल शाह, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed