फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नगर पालिका सदन में ईओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास

नगर पालिका सदन में ईओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास

Thu, 17 Jan 2019 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका सदन में ईओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास
नगर पालिका सदन में ईओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास
विज्ञापन

पीलीभीत। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में ईओ के मौजूद न होने पर सदस्य भड़क गए। सदस्यों ने ईओ पर सवालों से बचने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। बैठक में जल और गृहकर में बढ़ोतरी पर भी आम सहमति बनी।

पालिका सभागार में बुधवार को अध्यक्ष विमला जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में ईओ निशा मिश्रा के मौजूद न होने पर पहले तो उनका इंतजार किया गया, लेकिन बाद में जानकारी दी गई कि वे किसी जरूरी कार्य से जिला मुख्यालय से बाहर गई हुई हैं। उनके स्थान पर जलकल विभाग के जेई सोमप्रकाश बैठक में मौजूद रहेंगे। इस पर सदस्य पुष्पा उपाध्याय, राजेंद्र कुमार समेत कुछ अन्य सदस्य भड़क उठे। सदस्यों का आरोप था कि ईओ सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देना नहीं चाह रही हैं, इसीलिए बैठक में उपस्थिति नहीं हुईं। सभी सदस्यों ने ईओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया। जलमूल्य की बढ़ोतरी पर चर्चा हुई। सदस्य संजीव सक्सेना ने 36 रुपये प्रतिमाह करने पर असहमति जताई। इस पर जेई सोमप्रकाश ने बताया कि जलकर से प्राप्त आय से ही पेयजल व्यवस्था संचालित की जा रही है। इसी बीच देवी सिंह ने जलकर 36 रुपये के बजाय 30 रुपये प्रतिमाह करने का प्रस्ताव रखा। तय हुआ कि घरेलू जलमूल्य 30 रुपये और व्यवसायिक जलमूल्य 70 रुपये प्रति माह वसूला जाएगा। जिस पर सभी ने सहमति जता दी। वहीं गृहकर में पांच फीसदी के स्थान पर दस फीसदी बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव पास किया गया। देवी सिंह ने पालिका के पेंशनर्स को पेंशन में आ रही दिक्कतों पर नाराजगी जताई। जिस पर अध्यक्ष विमला जायसवाल ने लेखाकार विनोद त्रिपाठी को तत्काल पेंशन मामलों में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में जेई निर्माण इंद्रजीत सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आबिद अली, कर निरीक्षक अफसर हसन खां, उमा मिश्रा, सुनीता सिंह, आरती, महेंद्रपाल, भीम सिंह, जगन्नाथ प्यारे, अवतार सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed