फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पीली ईंट मिलने पर ठेकेदार को हिदायत

पीली ईंट मिलने पर ठेकेदार को हिदायत

Fri, 28 Dec 2018 06:11 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Fri, 28 Dec 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
पीली ईंट मिलने पर ठेकेदार को हिदायत
पालिका अध्यक्ष नाराज - फोटो : अमर उजाला
पार्कों के जीर्णोद्धार कार्य में गड़बड़ी पर पालिकाध्यक्ष सख्त
विज्ञापन

पीलीभीत। ऐतिहासिक पार्कों के जीर्णोद्धार कार्य में हो रही गड़बड़ी की जानकारी मिलने पर पालिकाध्यक्ष ने शुक्रवार दोपहर एकता सरोवर में कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पीली ईंट मिलने पर नाराजगी जतातेे हुए इन्हें हटाकर गुणवत्तापरक कार्य कराने के निर्देश दिए।

अमृत योजना के तहत 1.70 करोड़ की लागत से शहर के रामस्वरूप पार्क, एकता सरोवर, नेहरू ऊर्जा उद्यान व बल्लभनगर स्थित पार्क का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कार्य शुरू कराया गया है। एकता सरोवर व रामस्वरूप पार्क में कार्य भी शुरू हो चुका है, लेकिन ठेकेदार द्वारा कार्य के शुरुआती दौर में ही खानापूरी शुरू कर दी गई। पीली ईंट व गैरमानक की रेत लगवाई जाने लगी। अमर उजाला ने इस गड़बड़ी को शुक्रवार के अंक में प्रकाशित किया, जिस पर नगर पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल ने एकता सरोवर में कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। मौके पर मिले पीली ईंट के ढेर को देखकर ठेकेदार से नाराजगी जताई और इन्हें हटवाने को कहा। उन्होंने कहा कि मानक के अनुरूप ही कार्य कराए जाएं। उन्होंने जेई इंद्रजीत सिंह को बुलाकर बात की। जेई ने बताया कि पार्क में कुछ अन्य कार्य भी होने हैं। पालिकाध्यक्ष ने जेई को पार्कों में हो रहे कार्य पर निगाह रखने और कार्य संबंधी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन प्रभात जायसवाल, ओमप्रकाश, नंदकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed