{"_id":"5b4f9a594f1c1be94b8b58a0","slug":"71531943513-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधुवृति आश्रम बड़ागांव में निशुल्क नेत्र शिविर लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधुवृति आश्रम बड़ागांव में निशुल्क नेत्र शिविर लगा
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के बड़ागांव स्थित श्री पार्श्व नाथ अतिशय क्षेत्र दिगंबर जैन साधुवृत्ति आश्रम के परिसर में बुधवार को पार्श्व नाथ फाउंडेशन दिल्ली ने सेठ स्वर्गीय लाला शीतल प्रसाद जैन की पुण्य स्मृति में निशुल्क नेत्र शिविर लगाया। इसका शुभारंभ राजेंद्र कुमार जैन ने किया। इलमें अरिदमन जैन मेमोरियल ट्रस्ट के चिकित्सक डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. मंजू जैन, डॉ. रुमा गुप्ता और डॉ. विकास आनंद ने 250 नेत्र रोगियों की जांच कर दवा और चश्मा दिया और मोतिया बिंद के मरीजों को आपरेशन के लिए दिल्ली भेजा। साथ ही शान्ति विधान का भी आयोजन किया। इसमें परम पूज्य मुनि श्री 108 वारिषेण सागर जी महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। महाराज श्री ने साधुवृत्ति आश्रम में जैन समाज द्वारा चलाए औषधालय, गोशाला एवं पक्षी दाना आदि कार्यों की सराहना की। इसमें संयोजक मंडल में डॉ. राजीव जैन, विनय कुमार जैन, संजीव जैन, नरेश चंद जैन, राजेश जैन, सुमेर जैन, जनेश्वर दयाल जैन, अंशुल जैन, बिजेंद्र जैन, अजय जैन, प्रेमचंद जैन, अंकुश जैन आदि रहे। ब्यूरो