{"_id":"5b9ff4e8867a557ec074b6c7","slug":"41537209576-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रांतीय संभाग खेलकूद समारोह पर बरेली संभाग का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रांतीय संभाग खेलकूद समारोह पर बरेली संभाग का कब्जा
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
17पीबीटीपी33
प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में बरेली संभाग का कब्जा
क्रासर....
दूसरे स्थान पर रहा अलीगढ़ संभाग
क्रासर...
सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहा दो दिवसीय प्रांतीय खेलकूद समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहे दो दिवसीय प्रांतीय खेलकूद समारोह का सोमवार सुबह समापन हो गया। समारोह में ओवरऑल बरेली संभाग विजेता और अलीगढ़ संभाग उपविजेता रहा। समापन के मौके पर कुश्ती प्रतियोगिताएं भी हुई।
सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु शिक्षा समिति के तत्वावधान में रविवार से दो दिवसीय प्रांतीय खेलकूद समारोह शुरू हुआ था। इसमें पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, कासगंज व फिरोजाबाद समेत बारह जिलों के 373 प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रतियोगियों में 252 छात्र और 121 छात्राएं शामिल थीं। समारोह में दौड़, कुश्ती, चक्का क्षेपण, खो-खो और गोला क्षेपण समेत कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। सोमवार को कुश्ती प्रतियोगिता हुई। जूनियर वर्ग की 27 किलोग्राम वजन की कुश्ती में एटा के नितिन प्रथम व पीलीभीत के विपिन द्वितीय रहे । 30 किलोग्राम वजन की कुश्ती में हाथरस के अरुण प्रथम और एटा के राहुल द्वितीय रहे। 33 किलोग्राम वजन की कुश्ती में एटा के राजनाथ प्रथम और बरेली के नितिन, 37 किलोग्राम वजन की कुश्ती में बदायूं के विनीत व कासगंज के आकाश, 41 किलोग्राम वजन की कुश्ती में कासगंज के अनिरुद्ध व बदायूं के मनीष क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। सीनियर वर्ग की 32 किलोग्राम वजन की कुश्ती में बरेली के करन प्रथम और कासगंज के ओम द्वितीय रहे। 35 किलोग्राम वजन की कुश्ती में बरेली के नितिन व मथुरा के प्रवीण द्वितीय रहे। 38 किलोग्राम वजन की कुश्ती में बरेली के सोमेंद्र व मथुरा के कृष्णवीर, 41 किलोग्राम वजन की कुश्ती में मथुरा के देवकी नंदन व बदायूं के आलोक, 45 किलोग्राम वजन की कुश्ती में मथुरा के लोकेश व आगरा के अमन, 49 किलोग्राम वजन की कुश्ती में बरेली के भगवानदास व मथुरा के सचिन, 55 किलोग्राम वजन की कुश्ती में आगरा के राहुल व मथुरा के गोविंद क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। 60 किलोग्राम वजन की कुश्ती में कासगंज के मयंक प्रथम और बरेली के मयंक द्वितीय रहेा। सोमवार को सुबह हुए समापन समारोह में सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक ब्रह्मौतार अग्रवाल ने विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया। विद्यालय के मीडिया प्रभारी सुधीर शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिताओं में बरेली संभाग प्रथम और अलीगढ़ संभाग द्वितीय रहा।