फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   250 KVA transformer blown again in Puranpur Dehat

Pilibhit News: पूरनपुर देहात में फिर फुुंका ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर

Thu, 23 May 2024 03:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
250 KVA transformer blown again in Puranpur Dehat
शेरपुर के मोहल्ला इस्लामनगर में फाल्ट सही करता बिजली कर्मी । स्रोत - सोशल मीडिया
पूरनपुर। गर्मी में बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा है। मंगलवार रात पूरनपुर देहात में फिर ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे दो सौ उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बुधवार शाम तक सुचारू नहीं हो सकी। जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

मंगलवार शाम पौने 10 बजे खादी भंडार वाली गली में फाॅल्ट से फीडर नंबर तीन की बिजली आपूर्ति पौन घंटे ठप रही। सवा 11 बजे खराबी से फीडर नंबर दो की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब पौन घंटे बाद आपूर्ति सुचारू हो पाई। कुछ ही देर में फीडर नंबर दो में पूरनपुर देहात में एक धार्मिक स्थल के समीप लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुुंक गया।
विज्ञापन

इससे फीडर नंबर दो की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद फीडर नंबर दो से बिजली आपूर्ति आने-जाने का क्रम पूरी रात चलता रहा। बुधवार सुबह छह बजे पूरे नगर की बिजली आपूर्ति दो घंंटे के लिए ठप रही। दोपहर एक बजे 630 केवीए ट्रांसफार्मर की लीड जलने से फीडर नंबर तीन की बिजली आपूर्ति करीब एक घंटा बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ बजे मोहल्ला बमनपुरी में फाॅल्ट से फीडर चार की बिजली आपूर्ति पौन घंटे ठप रही। दोपहर सवा दो बजे स्टेशन रोड पर एक मिठाई की दुकान के सामने तार टूटने से फीडर तीन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। ढ़ाई बजे स्टेशन चौराहा के समीप रखे 400 केवीए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति बंद की गई।
इधर, शेरपुरकलां में बुधवार सुबह साढ़े सात बजे रोस्टरिंग की गई। इसके बाद सवा 11 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। दिन में सवा तीन बजे फिर रोस्टरिंग के कारण यहां बिजली आपूर्ति बंद रही जो शाम पांच बजे तक सुचारू नहीं हो सकी। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कत हुई।

--
एलटी लाइन जलने से बाधित हुए हुई एक घंटा बिजली
पीलीभीत। मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे शहर के कमल्ले चौराहे पर एलटी लाइन जल जाने से करीब दो घंटा तक बिजली गुल रही। इससे रात में उपभोक्ता परेशान रहे। बुधवार को शहर के पुरानी तहसील, गंगा मंदिर में तकनीकी खराबी के चलते एक घंटा बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा छतरी चौराहे से डिग्री कॉलेज चौराहे तक करीब आधा घंटा तक बिजली न मिलने से दोपहर में लोगों को काफी परेशानी हुई। इसके अलावा शहर की निरंजनकुंज कॉलोनी, बल्लभ नगर, अशरफ खां, एकता नगर, अशोक काॅलोनी, नई बस्ती, काला मंदिर, दूधिया मंदिर, सुरभि कॉलोनी, सिविल लाइंस साउथ आदि में ट्रिपिंग के चलते लोग परेशान रहे। एसडीओ आशीष कौशल ने बताया कि जहां से शिकायत आई वहां दिक्कत को दूर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed