फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   संयुक्त नर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित

संयुक्त नर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित

Sat, 24 Jun 2017 05:27 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त नर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित
पीलीभीत। संविदा नर्सों की बैठक में संयुक्त नर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

शहर के बल्लभनगर कॉलोनी स्थित एक गेस्ट हाउस में शनिवार को संविदा पर तैनात नर्सों की बैठक हुई। बैठक में संयुक्त नर्सेेस वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश महासचिव प्रीती राणा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध दीक्षित और प्रदेश संगठन मंत्री राधा सिंह की अध्यक्षता में मंडल अध्यक्ष समेत जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सोनी वाजपेई को मंडल अध्यक्ष, हरीश कुमार जिला संरक्षक, प्रतिभा शुक्ला जिलाध्यक्ष, यूफैमीदास व माला शर्मा जिला उपाध्यक्ष, रेनू दिवाकर जिला सचिव, रेखा सचान उप सचिव, रोली शर्मा कोषाध्यक्ष, एकता जिला संगठन मंत्री, माधुरी सिंह जिला मीडिया प्रभारी, पुष्पा मिश्रा सर्वसम्मति से जिला प्रवक्ता चुनी गई। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने बताया कि लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई भर्ती को राजकीय पदों के सापेक्ष कार्यरत संविदा नर्सों के सीधेे समायोजन व समान कार्य के लिए समान वेतन आदि प्रमुख मांगों को लेकर कार्यकारिणी गठित की गई है। संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के माध्यम से संविदा नर्सों की समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर मनीषा मिश्रा, हरितप्रभा, राधारानी, सुषमा, लक्ष्मी, आरती, नेहा, सरिता, सीमा, प्रगति, रचना, गुंजन, शिखा समेत कई नर्सें मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed