{"_id":"5999e9d54f1c1ba7158b4a36","slug":"201503259093-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मोत्सव श्रद्वा उल्लास पूर्वक मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मोत्सव श्रद्वा उल्लास पूर्वक मनाया
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा से मनाया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष ध्रुव शर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस के जिला महासचिव चंदगीराम शर्मा ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री स्व.राजीव गांधी राष्ट्र के आधुनिक युग के नायक थे। उनके बलिदान को राष्ट्र कभी नही भुला सकता। उन्होंने देश के उत्थान, उन्नति, सांप्रदायिक सद्भावना एवं भाईचारा सौहार्द कायम करने में अग्रणी भूमिका निभाई। देश में दूर संचार क्रांति, पंचायत राज व्यवस्था, पेय जल सुविधा को एक नया आयाम दिया। उनके दिखाये मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र एवं समाज का उत्थान संभव है। सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता चंदकीराम शर्मा एवं संचालन विनय कुमार जैन ने किया। इस दौरान डा. सुरेशचंद कौशिक, चंद्रबल शर्मा, विजयशंकर शर्मा, बलधारी सिंह, श्रीकृष्ण, अ भिषेक शर्मा, ध्रुव शर्मा, देवेंद्र शर्मा, राजकुमार, राशिद, प्रमोद, संजय शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।