फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खेकड़ा शाखा के 22 कार्यकर्ता सम्मानित

खेकड़ा शाखा के 22 कार्यकर्ता सम्मानित

Mon, 21 Aug 2017 01:56 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा शाखा के 22 कार्यकर्ता सम्मानित
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

जैन मिलन के कार्यक्रम में खेकड़ा शाखा के 22 कार्यकर्ताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा का संकल्प लिया।
रविवार को क्षेत्र के बड़ागांव में स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित जैन मिलन के कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार मंत्र एवं महावीर वंदना के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात वीरांगना पूनम जैन ने मधुर भजनों की प्रस्तुति कर भाव विभोर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने खेकड़ा शाखा की प्रशंसा कर विशिष्ट कार्यों के लिए 22 कार्यकर्ताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अतिथियों में अशोक कुमार जैन, गौरव जैन, क्षेत्रीय संयोजक विनोद जैन, क्षेत्रीय मंत्री अनिल जैन, जैन पत्रिका के संपादक सुभाष चंद जैन ने विशेष संबोधन किया। साथ ही प्रदीप जैन को नई सदस्यता दी। सभी ने कार्यकर्ता संजय जैन के पिता के निधन पर मौन रखकर उनकी आत्म शांति की प्रभु से कामना की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। अतिथियों का अध्यक्ष जनेश्वर दयाल जैन ने आभार जताया। इसमें रमेश जैन, सुदर्शन जैन, सुमेर जैन, अजय जैन, महेश जैन, वीर दमन जैन, नितिन जैन, जिनेश जैन, शिखर चंद जैन, सुभाष जैन, अरुण जैन, मनोज जैन, विकास जैन, आशीष जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed