फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ट्रैक्टर से गिरकर हैरो में फंसा किसान, मौत

ट्रैक्टर से गिरकर हैरो में फंसा किसान, मौत

Mon, 26 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से गिरकर हैरो में फंसा किसान, मौत
बरखेड़ा (पीलीभीत)।
विज्ञापन

खेत की जुताई करते वक्त ट्रैक्टर से गिरने के बाद हैरो में फंसे पुन्नापुर पुरैना गांव निवासी किसान श्रीराम की शनिवार रात मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वाले इलाज के लिए किसान को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से किसान के परिवार में चीख पुकार मची हुई है।

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पुन्नापुर गांव निवासी श्रीराम (38) पुत्र रामपाल कश्यप खेत की जुताई करने के लिए ट्रैक्टर लेकर शनिवार शाम करीब छह बजे घर से निकले थे। गांव का ओमप्रकाश ट्रैक्टर चला रहा था और किसान श्रीराम पीछे की तरफ बैठकर हैरो लगाकर खेत की जुताई कर रहे थे। इस बीच झटका लगने पर किसान ट्रैक्टर से गिर गए और हैरो में फंस गए। इसमें श्रीराम के दोनों पैर कट गए। ओमप्रकाश से हादसे की सूचना मिलने पर परिवार वाले खेत पर पहुंचे। जिसके बाद घायल किसान को रात करीब साढ़े आठ बजे सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से किसान के परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी राजेश्वरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण परिवार वालों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं। मृतक के दो बेटे व पांच बेटी सभी अविवाहित हैं। एसएचओ जयवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed