{"_id":"5c28eeb4bdec2257071f694e","slug":"161546186420-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय स्पोर्ट मीट का पुरुस्कार वितरण के साथ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय स्पोर्ट मीट का पुरुस्कार वितरण के साथ समापन
Sun, 30 Dec 2018 09:43 PM IST
zaidi saba
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Published by: zaidi saba
Updated Sun, 30 Dec 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट के समापन पर हुआ पुरस्कार वितरण
बिलसंडा। नेशनल पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन भी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
रविवार को हुुई क्रिकेट प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में चंदन एंड पार्टी व छात्रा वर्ग में मनप्रीत एंड पार्टी ने बाजी मारी। म्यूजिकल चेयर में निमरत कौर, रिद्धि व फैजा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी में वारिश खान एंड पार्टी व लंबी कूद में अजय कुमार ने जीत हासिल की। छात्रा वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता में मनप्रीत कौर एंड पार्टी विजयी रही। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके जमकर धूम मचाई। प्रतियोगिताओं के समापन पर मुख्य अतिथि एसएचओ मनोज त्यागी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया। प्रबंधक रेहान खान ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुधीर अग्रवाल, आशुतोष मिश्रा, दुष्यंत शर्मा, मोहम्मद मियां, निहाल आदि मौजूद रहे।