फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चांद की रोशनी में किए सुहाग दर्शन

चांद की रोशनी में किए सुहाग दर्शन

Sun, 28 Oct 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
चांद की रोशनी में किए सुहाग दर्शन
27 पीबीटीपी 5 से 8 तक, 31
विज्ञापन


चांद की रोशनी में देखा ‘सजना’
जिले भर में परपंरागत ढंग से मनाई गई करवाचौथ
क्रासर..
देर शाम चंद्रमा का अर्घ्य देकर मांगा अखंड सौभाग्य

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिले भर में शनिवार को करवा चौथ पर्व परपंरागत ढंग से मनाया गया। पति की दीर्घायु की कामना लिए महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा। घर में पकवान बनाए और शाम को सजधज कर चांद को अर्घ्य देकर व्रत का परायण किया।
करवाचौथ पर्व को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। शनिवार को महिलाओं ने करवाचौथ व्रत रखा। घरों में पूरे दिन शाम की होने वाली पूजा की तैयारियां चलती रहीं। पकवान बनाने के साथ पूजा की थाली सजाई गई। शाम को सज संवरकर चांद निकलने का इंतजार किया। इधर देर शाम तमाम लोग छतों पर चढ़कर चांद निकलने का इंतजार करते देखे गए। चांद निकलते ही हर तरफ बधाईयां का सिलसिला शुरू हो गया। महिलाओं ने चांद को अर्घ्य देकर मां गौरी की पूजा अर्चना की। इसके बाद पति एवं घर के अन्य बड़े बजुर्गों के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद महिलाओं ने अन्न जल ग्रहण कर व्रत का परायण किया।
विज्ञापन

पूरनपुर। पति की दीर्घायु की कामना का करवाचौथ व्रत परंपरागत ढंग से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर शाम को चंद्र दर्शन के साथ पूजा अर्चना की। पति के दर्शन कर व्रत तोड़ा। पर्व को लेकर घरों में पकवान बने। बाजार में खरीददारों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। नगर समेत आसपास क्षेत्र में करवा चौथ पर्व परपंरागत ढंग से मनाया गया। सुहागिनों ने व्रत रहकर शनिवार देर शाम चंद्रमा निकलने पर विधि विधान से पूजा अर्चना की और अपने पति की दीर्घायु होने की कामना की। पूजा करने के बाद सुहागिनों ने व्रत का परायण किया। बाजार में पर्व को लेकर खासी भीड़भाड़ रही।

00
बाजार में शाम तक रही खासी चहल-पहल
करवा चौथ पर्व को लेकर शनिवार को भी बाजार में काफी चहल-पहल रही। शहर के चूड़ी मार्केट, ब्यूटी पार्लर व कॉस्मेटिक्स शॉप पर पूरे दिन भीड़भाड़ रही। सबसे ज्यादा भीड़ चूड़ी मार्केट में रही। ब्यूटी पार्लरों पर भी मेहंदी लगवाने वालों के पहुंचने का सिलसिला शाम तक चलता रहा। वहीं साड़ी की दुकानों, बुटीक आदि पर महिलाओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed