फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तेंदुए ने बंदर को बनाया निवाला

तेंदुए ने बंदर को बनाया निवाला

Fri, 12 Jul 2019 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
तेंदुए ने बंदर को बनाया निवाला
मझोला। जंगल से दूर मझोला शुगर मिल में पिछले कई दिनों से तेंदुए की दहशत है। तेेंदुए को पकड़ने के लिए विभागीय स्तर से किए जा रहे प्रयास मात्र औपचारिकताओं तक सीमित हैं। तेंदुए ने मिल परिसर को अपनी शरणस्थली बना लिया है। गुरुवार को दिन में करीब 11 बजे मिल परिसर में तेंदुए ने एक बंदर को निवाला बना लिया। तेंदुआ देख कुछ दूरी पर मौजूद चौकीदार भाग खड़ा हुआ। सूचना के बाद पहुंचे वनकर्मियों ने तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाघ संरक्षण के लिए जिले के जंगल को टाइगर रिजर्व का दर्जा तो मिल गया, लेकिन संसाधनों के साथ फील्ड स्टाफ की कमी को पूरा नहीं किया जा सका। इसको लेकर शासन स्तर से भी कोई संजीदगी दिखाई नहीं दे रही है। जंगल का अनुकूल वातावरण होने के चलते बाघ समेत अन्य वन्यजीवों की संख्या बढ़ रही है। जंगल सीमा पर कोई रोक न होने से वन्यजीव जंगल से बाहर की ओर रुख कर रहे है। उनको जंगल की ओर वापस करने के विभागीय स्तर से प्रयास तो किए जाते है, लेकिन वह कारगर नहीं होते है। जिसके चलते वन्यजीव जंगल से बाहर रुकना शुरू कर देते है। अमरिया क्षेत्र इसका उदाहरण है। इधर पिछले 20 दिनों से मझोला की सीमा में स्थित शुगर मिल में एक तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही है। सूचना के बाद शुरुआत में विभाग ने चार कैमरे लगाकर तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी थी। उस समय यह कहा गया था कि तेंदुआ जंगल की ओर वापस चला गया, लेकिन इसके बावजूद उसकी मौजूदगी देखी जाती रही। इधर गुरुवार दिन में मिल परिसर में छिपे तेंदुए ने बाहर निकलकर एक बंदर को निवाला बना लिया। तेंदुआ देख कुछ दूरी पर मौजूद चौकीदार नारायण लाल व दौलत राम ने भागकर जान बचाई और बाहर की ओर जाकर शोर मचाया तो तेंदुआ अंदर की ओर झाड़ियों में निकल गया।
विज्ञापन


मझोला मिल में तेंदुए की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए कैमरे लगाने के लिए विभागीय अनुमति मांगी गई है। जल्द ही कैमरे लगवा दिए जाएंगे।
- सतेंद्र चौधरी, रेंजर, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed