फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   प्रदेश सरकार के सलाहकार ने नगर पालिका का किया निरीक्षण

प्रदेश सरकार के सलाहकार ने नगर पालिका का किया निरीक्षण

Fri, 29 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के सलाहकार ने नगर पालिका का किया निरीक्षण
sachiv - फोटो : amar ujala
‘एक साल में पीलीभीत को बनाए मॉडल सिटी’
विज्ञापन


पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार के सलाहकार एवं सेवानिवृत्त आईएएस केशव वर्मा ने नगर पालिका परिषद का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक वर्ष में पीलीभीत को मॉडल सिटी बनाने की भी बात कही।
शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के सलाहकार केशव वर्मा नगर पालिका परिषद पहुंचे। इसके बाद निरीक्षण के दौरान उन्होंने पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रभात जायसवाल (पूर्व पालिकाध्यक्ष) व कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र राणा व सफाई निरीक्षक अमित कुमार से वार्ता करते हुए पीलीभीत को एक साल के अंदर मॉडल सिटी बनाने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतर करने की जरूरत है। जिससे शहर सुंदर बन सके। कामर्शियल जगहों पर सुबह शाम की जगह लगातार सफाई की व्यवस्था की जानी चाहिए। जिससेे नगर में गंदगी न फैल सके। जिस पर पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि ने सफाई व्यवस्था को बेहतर कर और पीलीभीत को मॉडल सिटी बनाने की आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने सीवर लाइन के प्रोजेक्ट और कूड़ा निस्तारण की जानकारी भी की। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण के लिए गाइड लाइन भेजी जाएगी। आधे घंटे के निरीक्षण के बाद सलाहकार वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed