{"_id":"67100831ba8f1f9d0d0feef4","slug":"1200-bags-of-fake-cement-recovered-administration-team-raided-and-sealed-two-shops-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-124133-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 1200 कट्टे नकली सीमेंट बरामद, प्रशासन की टीम ने छापा मारकर दो दुकानें कीं सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 1200 कट्टे नकली सीमेंट बरामद, प्रशासन की टीम ने छापा मारकर दो दुकानें कीं सील
विज्ञापन
बिलगवा मार्ग पर सीमेंट की दुकान पर चेंकिंग करते एसडीएम व अन्य अधिकारी। स्रोत:सोशल मीडिया
पीलीभीत। बिलगांवा रोड पर स्थित गिरिराज इंडस्ट्रीज पर प्रशासन ने छापा मारा। इस दौरान मौके से अल्ट्राटेक कंपनी की नकली सीमेंट से भरीं 50 बोरियों के अलावा इसी कंपनी की 97 नई खाली बोरियां बरामद हुईं। प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों दुकानें सील कर दी हैं। हालांकि इस मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
शहर में नकली सीमेंट के कारोबार को लेकर प्रशासन से शिकायत की गई थी। शिकायत पर मंगलवार की रात एसडीएम सदर महीपाल सिंह ने नायब तहसीलदार पारुतोष द्विवेदी, बाटमाप अधिकारी लक्ष्मीकांत समेत जीएसटी, सेल टैक्स के अलावा पुलिस टीम के साथ बिलगांव रोड पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप गिरिराज इंडस्ट्रीज पर छापा मारा।
टीम ने दुकान से डालमिया और सम्राट की वर्ष 2023 में रिजेक्ट सीमेंट की लगभग 1200 बोरी बरामद कीं। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट की बोरी में भरे गए नकली सीमेंट की 50 बोरी भी बरामद कीं। इसके अलावा इसी कंपनी की 97 खाली नई बोरियां बरामद की गईं।
विज्ञापन
विभागीय अफसरों की मानें तो दुकान स्वामी डालमिया और सम्राट, दोनों कंपनियों के रिजेक्ट सीमेंट की बोरियों को मजदूरों से पिसवाकर अल्ट्राटेक की नकली बोरी में भरकर सप्लाई करता था। इस पर जिला प्रशासन ने कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में कार्यवाही करते हुए दुकान स्वामी की दोनों दुकानें सील कर दीं। कार्रवाई के दौरान दुकान स्वामी मौके से गायब हो गया। टीम ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी को भी दी है।
दुकान के ऊपर था आवास, गायब रहे सभी लोग
मंगलवार की रात हुई कार्रवाई के बाद सभी लोग गायब हो गए हैं। दुकान के ऊपर ही आवास बना हुआ था। बुधवार को आवास पर जाने वाले जीने में ताला लगा हुआ था। ऐसे में माना जा रहा है कि सभी लोग रात में ही गायब हो गए हैं।
शिकायत के आधार पर मंगलवार की रात कार्रवाई की गई थी। करीब 12 सौ बोरी नकली सीमेंट बरामद किया गया है। अब इस मामले में कंपनी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। कंपनी की टीम यहां आकर जांच करेगी।- महीपाल सिंह, एसडीएम सदर