फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   12 cases filed in one day against fraudsters in the name of sending people abroad

Pilibhit News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों पर एक दिन में 12 मुकदमे

Wed, 19 Mar 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 19 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
12 cases filed in one day against fraudsters in the name of sending people abroad
पीलीभीत। फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र और दस्तावेज बनाकर विदेश भेजने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

बुधवार को शिकायतों के आधार पर जिले के अलग-अलग थानों में ठगी के 12 मुकदमे दर्ज किए गए। माधोटांडा में चार और पूरनपुर में तीन मामले पंजीकृत हुए हैं। अमरिया, सेहरामऊ, बीसलपुर और सुनगढ़ी थाने में एक-एक मामला दर्ज किया गया है।
दिसंबर में पुलिस मुठभेड़ में तीन खलिस्तानी आतंकियों के मारे जाने के बाद जांच में फर्जी वीजा-पासपोर्ट का खेल सामने आया। डंकी रूट से अमेरिका पहुंचे जिले के युवाओं के वापस आने के बाद पुलिस अफसरों ने गंभीरता बरती।
विज्ञापन

फर्जी वीजा और विदेश भेजने के नाम पर ठगे गए लोगों की शिकायत पर प्राथमिकता से कार्रवाई शुरू की। एक माह के अंदर जिले में करीब सौ से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज, एफडी और शैक्षणिक प्रमाणपत्र बनाने के मामले में कई आईलेट संचालकों को जेल भी भेजा गया। इसी क्रम में बुधवार को शिकायतों के आधार पर छह थानों में 12 मुकदमे दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed