फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बाघ के कुते को बनाया निवाला, ग्रामीण सहमे

बाघ के कुते को बनाया निवाला, ग्रामीण सहमे

Wed, 18 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
बाघ के कुते को बनाया निवाला, ग्रामीण सहमे
कुत्ते को खा गया बाघ, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

क्रासर...
बाहरी रेंज में पचपेड़ा के एक फार्म हाउस में घुसा था बाघ
अमर उजाला ब्यूरो
गुलाबटांडा। बराही रेंज के पचपेड़ा ताल्लुके महाराजपुर में मंगलवार रात फार्म हाउस में घुसे बाघ ने कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। कुत्ते की चीख पर जब ग्रामीण एकत्र हुए तो बाघ भाग गया। मामले की जानकारी पर सुबह वन विभाग की टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की बात कहकर चली गई।

मंगलवार रात करीब 11 बजे बराही रेंज के पचपेड़ा ताल्लुके महाराजपुर में अवतार सिंह के फार्म हाउस में बाघ पहुंच गया। रात होने अवतार सिंह और उनके परिवार वाले गहरी नींद में सो रहे थे। तभी अचानक बाघ फार्म हाउस में जा घुसा और बाहर बैठे अवतार सिंह के पालतू कुत्ते को खींच कर अपने साथ ले गया। वह काफी देर तक कुत्ते को नोंच कर खाता रहा। बाघ के हमले के वक्त कुत्ते के चीखने पर अवतार सिंह, उनके परिवार वाले और आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। भीड़ जुटने पर बाघ भाग निकला। इस पूरे प्रकरण की जानकारी वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलने पर सुबह वनरक्षक प्रदीप, वनकर्मी राम प्रसाद आदि फार्म हाउस पहुंचे और ग्रामीणों को सतर्क रहने की बात कहकर चले गए। इससे पहले भी बाघ गांव में दस्तक दे चुका है। बाघ की दस्तक से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की टीम बाघों पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed