{"_id":"5a639cad4f1c1b8c268b582d","slug":"111516477613-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से चार वर्षीय बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से चार वर्षीय बच्ची की मौत
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
मोहल्ला शेखान निवासी चार वर्षीय बच्ची की ठंड के कारण बुखार होने से उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में बच्ची के शव को सुपुर्द ए खाक किया।
नगर के मोहल्ला शेखान निवासी कयूम की हालत अत्यधिक दयनीय है। प्लाट में कमरा बनाकर छत डाल रहने तक की स्थिति नहीं है। ठंड में छत के बजाय पालीथिन डालकर उसमें रह रहा है। कयूम की चार वर्षीय पुत्री मुबस्सिरा को शुक्रवार को ठंड के चलते बुखार आया । परिजन बच्ची का नगर में प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज करा रहे थे। उपचार के दौरान शुक्रवार की रात्रि में करीब तीन बजे बुखार से बच्ची की मौत हो गई। गमगीन माहौल में परिजनों ने शनिवार की सुबह बच्ची के शव को सुपुर्द ए खाक किया। मोहल्लेवासियों ने डीएम से हस्तक्षेप कर पीड़ित गरीब को मकान का निर्माण कराने की मांग की।