फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   संदिग्ध हालात में घूम रहे सात युवक पकड़े

संदिग्ध हालात में घूम रहे सात युवक पकड़े

Sat, 20 Jan 2018 06:40 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में घूम रहे सात युवक पकड़े
संदिग्ध हालात में घूम रहे सात युवक पकड़े
विज्ञापन

पीलीभीत। शाहजहांपुर हाईवे पर जंगरौली पुल के पास शनिवार सुबह करीब तीन बजे संदिग्ध हालात में घूम रहे सात युवकों को पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ करने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिस पर पुलिस उनको पकड़कर थाने ले आईं। यहां उनसे पूछताछ की गई।

असम चौकी प्रभारी एके सिंह ने बताया कि बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए हाईवे पर संदिग्धों की चेकिंग कराई जा रही थी। इसी के तहत यह सभी युवक मिले थे, जिनको थाने लाकर पूछताछ की गई। इसमें उन्होंने बताया कि वह एक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। उनकी किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल होना नहीं पाया गया। उधर कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों हुई बाइक चोरी की वारदात के बाद सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर के आधार पर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। इसके पास से एक बाइक बरामद की गई है, जिसके चोरी की होने की आशंका जताई जा रही है। पूछताछ में युवक ने अपने कुछ साथियों के नाम भी बताए हैं। एसपी के निर्देश पर सर्विलांस टीम हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed