फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth commits suicide by shooting

गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या

Sat, 14 Sep 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by shooting
मुजफ्फरनगर। मीनाक्षीपुरम में नर्सरी का काम करने वाले युवक ने पत्नी से हुए विवाद के बाद शुक्रवार तड़के घर के बरामदे में सिर में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मीनाक्षीपुरम अवध विहार निवासी अजित (35) पुत्र कृष्णपाल पौधों की नर्सरी का काम करता था। बृहस्पतिवार शाम अजित का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि शुक्रवार तड़के करीब ढाई बजे अजित कमरे से निकलकर बरामदे में पहुंचा और 12 बोर के तमंचे से अपने सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुली और वे बरामदे में पहुंचे तो वहां अजित की लहूलुहान लाश पड़ी थी। ये देख परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता कर घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि अजित के पिता कृष्णपाल ने घटना की तहरीर दी है। मृतक अजित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed