फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mutual unity and cooperation are essential for the progress of society: Upadhyay

समाज की प्रगति के लिए आपसी एकता और सहयोग जरूरी : उपाध्याय

Sat, 10 Oct 2026 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mutual unity and cooperation are essential for the progress of society: Upadhyay
- संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष बनाए, जल्द होगा जिलाध्यक्ष पद का चुनाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। भारतीय उपाध्याय समाज में संगठन को मजबूत बनाने के लिए नई कार्यकारिणी के गठन की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला और ब्लॉक स्तर की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब नए पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके लिए नवंबर में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।
मोरना में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष मास्टर बिजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी एकता और सहयोग जरूरी है। सभी लोग मिलकर संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज को आगे बढ़ाने में योगदान दें। संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर निवर्तमान पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

जिले के आठ ब्लॉकों में चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की गई। मोरना में पंकज कुमार उपाध्याय, जानसठ में राजकुमार उपाध्याय, खतौली में मांगेराम उपाध्याय, बुढ़ाना में सोनू उपाध्याय, शाहपुर में सागर उपाध्याय, बघरा में धन प्रकाश उपाध्याय, पुरकाजी में अरविंद कुमार उपाध्याय और सदर ब्लॉक में महेश कुमार उपाध्याय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकों में गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिलाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। जिला महामंत्री मास्टर अमित कुमार उपाध्याय ने भी समाज के लोगों से एकजुट होकर संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed