फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wanted accused arrested six months after firecracker factory explosion.

Muzaffarnagar News: पटाखा फैक्टरी विस्फोट में छह माह बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2026 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Wanted accused arrested six months after firecracker factory explosion.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतनपुरी। पुलिस ने छह माह पहले क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी में हुए अवैध पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शोएब को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। इस विस्फोट में तीन लोगों की मौत हुई थी।
इसी साल 19 अप्रैल को गांव मोहम्मदपुर माफी में अवैध पटाखा फैक्टरी में आग लगने के बाद जबरदस्त विस्फोट हुआ था। गांव के किशोर अब्दुल कासिम की मौके पर ही मौत हो गई थी। लोनी निवासी उजैफा और रिहान की भी दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान कई दिन बाद मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विस्फोट में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में दस नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस अब तक नौ नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में लोनी के केला गोदाम मोहल्ला निवासी शोएब फरार चल रहा था। रतनपुरी पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोएब उन दस नामजद आरोपियों में से एक था जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में सभी नामजद अभियुक्तों को पकड़ लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed