{"_id":"6aca22819aa1e88d2c0eca9f","slug":"rohan-murder-case-bku-tomar-to-launch-a-campaign-against-the-police-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-182772-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहन हत्याकांड : भाकियू तोमर पुलिस के खिलाफ खोलेगा मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहन हत्याकांड : भाकियू तोमर पुलिस के खिलाफ खोलेगा मोर्चा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने हरैंटी गांव में रोहन राठी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने रोहन हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई पर गहरा रोष व्यक्त किया।
रोहन के पिता ने बताया कि 23 सितंबर की रात उनके बेटे की हत्या कर दी गई थी। पुलिस की कार्रवाई से परिजन संतुष्ट नहीं हैं। 15 दिन बाद भी कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है।
पिता ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार दो लोग केवल बाइक चोरी के आरोपी हैं। उनके अनुसार, रोहन के साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या की गई। तोमर ने कहा कि इस दुख की घड़ी में संगठन आपके साथ है।
विज्ञापन
उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन जल्द ही पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, दिलशाद राणा, अजय त्यागी, सुमित, शमशाद, हनी बालियान, दीपक तोमर, अरुण कश्यप, रविंद्र गुर्जर, दीपक तोमर मौजूद रहे ।