फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Winding up of three-day riot

तीन दिवसीय दंगल का समापन, पहलवानों ने बहाया पसीना

Fri, 17 Mar 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 17 Mar 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Winding up of three-day riot
दंगल के विजेता पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
मोरना के गांव गादला में होली के अवसर पर लगने वाले मेले में आयोजित तीन दिवसीय दंगल का समापन हो गया। दंगल में क्षेत्र व दूरदराज से आए पहलवानों ने कुश्ती के दांव पेंच दिखा कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। विजेता पहलवानों को ट्राफी तथा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


भोपा क्षेत्र के गांव गादला में प्रत्येक वर्ष होली के पर्व पर लगने वाले मेले में दंगल का आयोजन किया जाता है जिसमें क्षेत्र व दूरदराज से पहलवान अपना दमखम दिखाते हैं। प्राचीन भारतीय खेल का प्रदर्शन अपनी ताकत व चतुराई के द्वारा करते हैं। शुक्रवार को दंगल के अंतिम दिन कई रोचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन


जिसमें शाहनजर कूकड़ा ने जीवन मेरठ को, कुलदीप हरियाणा ने बलधारी कास्सोपुर को, शानू कूकड़ा ने बादल गाजियाबाद को, सुमित हरियाणा ने सोनू हरिद्वार को, हुसैन लंढ़ौरा ने नदीम पिमोड़ा को, भूरा पुरकाजी ने राजू लोनी को, अर्जुन भोकरहेड़ी ने रितिक पचैंडा को, निर्दोष ने जीवन मेरठ को, गौरव मंसूरपुर ने मौसम अली सोनीपत को, सुधीर पुरकाजी ने जोगिंदर मेरठ को, जुबैर पचैंडा ने परवेज खेड़ी को, शास्त्री हरिद्वार ने सचिन नायक को चित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य मुकाबले में बाबा रामदेव अखाड़ा हरिद्वार के पहलवान शास्त्री ने शाहनजर कूकड़ा को हराकर ट्राफी और 5100 रुपये का नगद इनाम जीता। दूसरे स्थान पर रहे शाहनजर को 2100 रुपये व तीसरे स्थान पर रहे पहलवान निर्दोष को 1100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। रेफरी मुर्तजा, आनंद, हाशिम रहे। कमेंट्री हेमराज कुमार ने की। प्रधान अशोक कुमार, पूर्व प्रधान घनश्याम सिंह, अब्दुर्रहमान, ऋषिपाल नायक, अमित नायक, बिजेंद्र, मुंशी प्रेमचंद, पाल्लू, कोकीन, सोनू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed