फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will meet Chief Minister to increase sugarcane rate

गन्ने का रेट बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे भाजपा किसान मोर्चा के नेता

Sat, 14 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Will meet Chief Minister to increase sugarcane rate
गन्ने का रेट बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। गांव सोंटा में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में किसानों के हित सुरक्षित हैं। किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आगामी सीजन के लिए गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग करेगा।

शनिवार शाम गांव सोंटा में पहुंच कर भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं ने किसानों की समस्याएं सुनीं तथा भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए चलाई जा रही योजना के बारे में जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 72 घंटे में फूंके ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं तथा किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि के रूप में 6000 रुपये प्रति किसान डाले जा रहे हैं। किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर अनुदान भी दिया जा रहा है। सभा को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कुमार सहरावत, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, कार्यक्रम संयोजक प्रभात राठी ,मंडल अध्यक्ष मनोज राठी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, रूपेंद्र सैनी, वीरेंद्र सिंह, अमित कसाना, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल अमित जैन, अजय बराला, सतेंद्र तूगाना, संजय त्यागी, तेजा गुर्जर आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed