फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Why was Kharsheed murdered, three police teams are searching for clues

Muzaffarnagar News: क्यों की गई खर्शीद की हत्या, पुलिस की तीन टीमें तलाश रही सुराग

Sun, 06 Aug 2023 06:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
Why was Kharsheed murdered, three police teams are searching for clues
गायिका फरमानी नाज के चचेरे भाई खर्शीद की शनिवार की शाम कर दी गई थी हत्या
विज्ञापन

कई बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस, गांव में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/ रतनपुरी। गायिका फरमानी नाज के चचेरे भाई खुर्शीद की हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका हैं। सीओ बुढ़ाना हिमांशु गौरव ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीम लगी हैं। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। गांव में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है।

रतनपुरी के गांव मोहम्मदपुर माफी में शनिवार की शाम गायिका फरमानी नाज के चचेरे भाई खुर्शीद (20) की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उस पर एक के बाद एक कई बार चाकुओं से वार किए। खुर्शीद ने जान बचाने का प्रयास करते हुए अपने बड़े भाई को भी फोन किया था। मगर, बेखौफ हमलावर नहीं रुके। उन्होंने खुर्शीद की हत्या कर दी और फरार हो गए। गांव में दहशत हैं। गांव के लोग मृतक परिवार की किसी के साथ रंजिश होने से इनकार करते है। मगर, इसके बावजूद घटना को देखकर लग रहा है कि हमलावर खुर्शीद की हत्या करने के लिए इरादा बनाकर आए थे।
विज्ञापन


परिचित हैं हमलावर
हमलावर कौन है, अभी यह पता नहीं चल सका है। फिर भी पुलिस का मानना है कि हमलावर परिचित थे और वह खुर्शीद की तलाश में लगे थे। उन्होंने मौका मिलते ही वारदात कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, शव सुपुर्द ए खाक
मृतक के पिता वली मोहम्मद ने बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लाया गया और देर शाम सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed