फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Weather changed due to rain, chill increased

बारिश से मौसम बदला, ठिठुरन बढ़ी

Fri, 21 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Weather changed due to rain, chill increased
महाशिरात्रि पर्व पर नगर के शिव मूर्ति पर जलाभिषेक करते श्रद्वालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। बरसात से जनजीवन प्रभावित हो गया। शहर समेत जिले भर में हल्की बारिश शुक्रवार दिनभर होती रही। जिससे अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम 12.6 डिग्री रहा। इससे फिर से मौसम का मिजाज बदल गया और दिन में भी ठिठुरन का अहसास रहा। जिले में बारिश 20.8 मिमी रिकार्ड की गई। बरसात होने से गन्ने की छिलाई प्रभावित हुई, जिससे शुगर मिलों में गन्ने की आपूर्ति प्रभावित होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार शाम तक लगातार बारिश होती रही। बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बारिश के चलते लोग दिन भर अपने घरों में ही दुबके रहे। महाशिवरात्रि के चलते सरकारी कार्यालयों, स्कूलों की छुट्टी रही, इसके चलते लोगों का दिन भी घर पर ही गुजरा। बारिश को खेती के लिए लाभकारी बताया जा रहा है। जिन किसानों ने गेहूं की फसल बो रखी है उनके लिए बारिश ज्यादा लाभ वाली है। अन्य फसलों के लिए भी बारिश को लाभकारी ही माना जा रहा है। वर्षा से खेतों में गन्ने की कटाई, छिलाई और मिलो तक ढुलाई प्रभावित हुई है। बारिश के चलते चीनी मिलों में गन्ने की आपूर्ति प्रभावित हुई। आगामी दो तीन दिन चीनी मिल अपनी पूरी क्षमता पर नहीं चल पाएगी। जिन स्थानों पर ओलावृष्टि हुई है, वहां फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

-----------------------------
शहर की सड़कों पर गुजरना हुआ मुश्किल
मुजफ्फरनगर। बारिश के चलते शहर की सड़कों पर कीचड़ के कारण आम आदमी का चलना मुश्किल हो गया। नुमायश कैंप, जाट कालोनी, गांधी कालोनी, साकेत आदि की सड़कों और गलियों में हालात बदतर रहे, यहां जल निगम का काम चल रहा है। सड़कों के फटने के कारण इन गलियों में धंसने जैसी स्थिति हो रही है। रपटन के चलते इन गलियों में बड़ी संख्या में वाहन फिसलते दिखाई दिए। आम आदमी का सड़कों से निकलता भी मुश्किल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कई दिनों से दिन थे गरम
मुजफ्फरनगर। बीते कई दिन में लगातार गर्मी बढ़ने से मौसम में तेजी के साथ बदलाव होता जा रहा था। कड़ाके की ठंड से धीरे-धीरे निजात मिल रहा था। दो दिन पहले दिन के समय तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था और गर्मी का अहसास होने लगा था। अचानक मौसम के खराब होने से लोगों को फिर से दिन में भी सर्दी का अहसास होता दिखाई दिया।

---------
गेहूं के लिए लाभकारी बारिश
मुजफ्फरनगर। उप निदेशक कृषि जसबीर सिंह तेवतिया का कहना है कि बारिश से गेहूं को सबसे ज्यादा लाभ होगा। किसान गेहूं में पानी लगाने का काम कर रहे थे। बारिश से किसानों की पानी की आवश्यकता पूरी हो जाएगी। यदि कहीं ओला पड़ा है तो वहां फसल को नुकसान हो सकता है। अब तेज हवा चली तो गन्ने और गेहूं की फसल को भी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed