{"_id":"62d1ad4fb2c0920de736b01b","slug":"water-filled-on-the-kanwar-road-the-devotees-of-the-innocent-are-facing-problems-muzaffarnagar-news-mrt5971463120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मार्ग पर भरा पानी, भोले के भक्तों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मार्ग पर भरा पानी, भोले के भक्तों को हो रही परेशानी
विज्ञापन
कांवड मार्ग में बझेडी बाईपास के पास कीचड व पानी को हटाते नगर पंचायत के कर्मचारी व गुजरती कांवड।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- सरवट ग्राम प्रधान ने पानी सुखाने के लिए कर्मचारियों को लगाया
- बारिश हुई तो इस मार्ग से कांवड़ियों का निकलना हो जाएगा मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा प्रारंभ हो गई है। मगर, अभी तक कांवड़ मार्ग पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं। शहर के मदीना चौक से लेकर रेलवे अंडर पास तक कई स्थानों पर पानी भरा है। कर्मचारी पानी को निकालकर सड़क को सुखा रहे हैं। ऐसे में अगर बारिश हो जाती है तो मार्ग पर फिर से कीचड़ हो जाएगा।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। राजस्थान, दिल्ली, गुड़गांव, गुरुग्राम के कांवड़िये इस समय अधिक है। मगर, तमाम प्रयासों के बाद भी कांवड़ मार्गों को अभी तक पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया जा सका है। मदीना चौक से लेकर बझेड़ी के रेलवे अंडर पास तक सड़क के दोनों किनारों पर कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति है। इससे भोेले के भक्तों को परेशानी हो रही है। अफसर लगातार दावा कर रहे है कि सफाई अभियान चल रहा है, लेकिन पानी की निकासी इस मार्ग पर सबसे महत्वपूर्ण है। उधर, सरवट ग्राम प्रधान ने ठेके पर कर्मचारी लगाकर पानी को सुखाने के लिए लगाया है।
कांवड़ मार्ग पर चलाया है सफाई अभियान
जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जिले में कांवड़ मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। विकास खंड खतौली के गांव भैंसी, सराय रसूलपुर, बुआड़ा कलां, नावला इत्यादि में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। शहर से लेकर पुरकाजी तक मार्ग पर सफाई कराई गई।
विज्ञापन
पंप से निकाला जाएगा पानी
मदीना चौक से अंडर पास तक के आसपास की नालियां साफ करा दी गई हैं। जहां पानी अधिक भरा हैं, वहां पंप से पानी निकाला हैं। बारिश में पानी भरेगा तो पंप का ही सहारा लिया जाएगा। - नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन
दुकान लगाने की नहीं मिल रही अनुमति
खतौली। कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानदार भी एसडीएम कार्यालय पर परमिशन लेने के लिए पहुंच रहे है। परमिशन न मिलने से उन्हें मायूस लौटना पड़ रहा है। शुक्रवार को पूरे दिन एसडीएम कार्यालय में कांवड़ सेवा शिविर संचालकों के साथ-साथ अलग से दुकान लगाने वालों की परमिशन कराने के लिए भीड़ देखने को मिली। जिन लोगों ने पहले भी कांवड़ में सेवा शिविर लगाए है, उनकी पुरानी परमिशन के आधार पर नई परमिशन के लिए आवेदन जमा कर लिया गया। मगर, चाय, चाट, सब्जी रोटी सहित अन्य दुकानें लगाने वालों को परमिशन नहीं मिल सकी।