फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar and demonstration in Kurwa against liUproar and demonstration in Kurwa against liquor contractquor contract

Muzaffarnagar News: शराब के ठेके के विरोध में कुरावा में हंगामा, प्रदर्शन

Mon, 16 Jun 2025 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Uproar and demonstration in Kurwa against liUproar and demonstration in Kurwa against liquor contractquor contract
पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर किया शांत, महिलाओं ने दी चेतावनी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

बुढ़ाना। कुरावा गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर शराब का ठेका खोले जाने से ग्रामीण सड़क पर आ गए। महिलाएं ठेके के पास प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गईं। साथ ही ठेका बंद करवाने की मांग की।
थाना फुगाना के गांव कुरावा में खरड़-कुरावा लिंक मार्ग पर गांव में घुसते ही शराब का ठेका खुला है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर शराब की दुकान खुलने से युवक नशे के आदी हो गए हैं। शाम के समय गांव की गलियों में शराबी घूमते दिखाई देते हैं। वहीं गांव का माहौल खराब हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण रविवार को ठेके के पास पहुंचे और प्रदर्शन कर धरना दिया। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शराब का ठेका बंद नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगी। मौके पर पहुंची फुगाना पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। भूदेव, प्रदीप, इंद्रपाल, सुभाष, कुलदीप सिंह, मनोज, संजीव, पवन सिंह, कप्तान, अंकित व महिला राजेंद्री मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed