फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: Shooter of Hashim Baba gang used to shoot anyone, know what is the connection with Lawrence Vishnoi

UP News: जिसे कहो उसे गोली मार देते थे हाशिम बाबा गैंग के शूटर, जानें लॉरेंस विश्नोई से क्या है कनेक्शन

Thu, 19 Sep 2024 09:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 19 Sep 2024 09:46 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के खतौली में पकड़े गए दोनों शार्प शूटर बेखाैफ होकर वारदात को अंजाम देते थे। कुछ दिन पहले दिल्ली के अस्पताल में किसी मरीज को गोली मारने के लिए घुस गए और किसी दूसरे मरीज को गोली मारकर आ गए थे। 

विज्ञापन
UP News: Shooter of Hashim Baba gang used to shoot anyone, know what is the connection with Lawrence Vishnoi
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करने वाले हाशिम बाबा गैंग के दोनों शार्प शूटर चोरी की कार की डिलीवरी के चक्कर में फंस गए। पटेल नगर से कार चोरी कर असद अपने साथी अनस के साथ साकिब उर्फ गद्दू को डिलीवर करने जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और एसटीएफ मेरठ ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया।
विज्ञापन

 

UP News: Shooter of Hashim Baba gang used to shoot anyone, know what is the connection with Lawrence Vishnoi
गोली लगने से घायल दोनों शूटर। - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ मेरठ के एसपी बृजेश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में दबोचे गए असद ने एक कार पटेलनगर से चोरी की थी, जिसे वह साकिब उर्फ गद्दू पुत्र शमशुद्दीन उर्फ कल्लू निवासी सोतीगंज मेरठ को खतौली के आसपास देने जा रहा था। बताया कि दोनों बदमाश काफी शातिर हैं। गत 29-30 अगस्त की रात को अनस ने अपने साथी के साथ मिलकर दिल्ली के कर्दमपुरी निवासी अनिल पर भी फायरिंग की थी। गत 13 अगस्त को हाशिम बाबा गैंग के एक शूटर ने रिजवान नाम के व्यक्ति को गोली मार दी थी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। शूटर को गोला बारूद अनस ने मुहैया कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 14 जुलाई को हाशिम बाबा गैंग के शार्प शूटर ने जीटीबी अस्पताल दिल्ली के वार्ड में प्रवेश कर उपचाराधीन एक मरीज को गोली मार दी थी, जबकि वह दूसरे व्यक्ति को मारने गया था। शूटर को हथियार अनस ने ही मुहैया कराए थे। 19-20 जून की रात को मयंक नाम के व्यक्ति पर अनस ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंधाधुंध फायरिंग की थी।
 
विज्ञापन

मुठभेड़ में घायल बदमाशों से हथियार बरामद
एसटीएफ मेरठ के एसपी ने बताया कि दोनों बदमाशों से सेल्टोस कार, एक पिस्टल.32 बोर, एक पिस्टल .30 बोर, एक तमंचा .32 बोर, कारतूस आदि बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से आठ राउंड फायरिंग की गई, जबकि पुलिस ने चार राउंड फायरिंग की।
 

लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है हाशिम बाबा
पुलिस नादिर शाह हत्याकांड में दोनों शूटरों अनस और असद की भूमिका की जांच कर रही है। दोनों ही हाशिम बाबा के बेहद करीबी बताए जा रहे हैं। हाशिम बाबा दिल्ली-एनसीआर में जुर्म की दुनिया में कुख्यात है। वह उत्तरी पूर्वी दिल्ली का गैंगस्टर है, फिलहाल लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम कर रहा है।
 

रंगदारी देने से मना करने पर हुई नादिर शाह की हत्या
अफगान मूल का नादिर शाह जिम संचालक था। वह दुबई में भी कारोबार करता था। कुछ दिनों के लिए वह दुबई से दिल्ली आया हुआ था, जब उसकी हत्या कर दी गई। शाह के पिता अफगानिस्तान मूल के हैं, जो कई साल पहले दिल्ली आकर बस गए थे। बताया जाता है कि लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने दिल्ली के बड़े बुकी कुणाल से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। नादिर शाह ने पुलिस में अपनी पहुंच बताते हुए कुणाल को मना कर दिया था कि वह रंगदारी का पैसा न दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed