{"_id":"61f52f0aabc73a06b32a9447","slug":"up-election-2022-gaurav-has-joined-to-bjp-party-but-all-family-members-have-supported-the-candidate-of-the-sp-rld-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी हलचल में बदलते चेहरे: गौरव ने थामा भाजपा का दामन तो गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में उतरा पूरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी हलचल में बदलते चेहरे: गौरव ने थामा भाजपा का दामन तो गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में उतरा पूरा परिवार
Sat, 29 Jan 2022 05:41 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 29 Jan 2022 05:41 PM IST
सार
राजनीति में कब कौन किसका अपना हो जाए, यह कोई नहीं जान सकता। ऐसा ही शनिवार को मुजफ्फरनगर में हुआ है। राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले परिवार से गौरव ने भाजपा का दामन थामा तो पूरा परिवार गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में एक मंच पर आ गया।
विज्ञापन
एक मंच पर आया स्वरूप परिवार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर शहर के सबसे पुराने राजनीतिक परिवारों में शामिल स्वरूप परिवार शनिवार को एक मंच पर दिखाई दिया। गौरव स्वरूप के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद परिवार के लोग गठबंधन से चुनाव लड़ रहे सौरभ स्वरूप बंटी के समर्थन में खड़ा हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP election 2022 : मुजफ्फरनगर में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, कहा-पश्चिम की जनता से पूछने आया हूं, क्या दंगे भूल गए
विज्ञापन
परिवार के सबसे पहले विधायक रहे विष्णु स्वरूप के बेटे शंकर स्वरूप बंसल ने कहा कि परिवार सौरभ के साथ है। पिछले 55 साल से शहर के लोगों की राजनीति में रहकर सेवा करने का कार्य किया है। प्रतिष्ठित व्यापारी शंकर स्वरूप ने कहा कि गौरव अपने निजी फैसले के चलते दूसरी जगह गए हैं। परिवार पूरी तरह सौरभ स्वरूप के साथ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022 : शाह के मुजफ्फरनगर दौरे पर टिकी विपक्ष की नजरें, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्वीट कर उठाया ये मुद्दा